गुना, नवम्बर 7 -- मध्य प्रदेश के गुना में जिंदगी और मौत के बीच का फासला कितना छोटा हो सकता है, इसका एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेंद्र श्रीमाल का अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे अपने घर के बाहर स्कूटर खड़ी कर रहे थे, तभी अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। इस पूरी घटना का फुटेज सामने आया है, जिसमें उनके जीवन के आखिरी पल कैद हो गए हैं।स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेंद्र श्रीमाल रोजमर्रा की तरह अपने घर के बाहर पहुंचे थे। वे अपनी स्कूटर खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे संभल पाते, इससे पहले ही जमीन पर गिर पड़े। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में राज्यसभ...