MP में घर का दरवाजा तोड़ आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस; पांच पुलिसकर्मी क्यों हो गए सस्पेंड
इंदौर, अप्रैल 19 -- इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कानून को ताक पर रखकर कथित तौर पर एक आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी किए जाने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। शिकायत की जांच के बाद डीसीपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि पूरे घटनाक्रम में पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में रिश्वत लेने के आरोप भी सामने आए हैं, जिसकी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्कीम नंबर-114 निवासी गौरव जैन और विजयनगर के पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता के बीच लंबे समय से लेन-देन का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि राकेश गुप्ता ने गौरव जैन को उधार रकम दी थी, जिसके एवज में चेक लिए गए थे। चेक बाउंस होने के बाद ग्वालियर में गौरव जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया और कोर्ट से गिरफ्तारी वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.