बैतूल, जनवरी 14 -- मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति के बीच बैतूल जिले के एक दूरदराज गांव में निजी स्कूल की इमारत गिराए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि बिना ठोस जांच के 'अवैध मदरसा' की अफवाहों के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई कर दी, जिससे गांव में तनाव और आक्रोश फैल गया है। मामला बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लॉक स्थित ढाबा गांव का है। यहां के निवासी अब्दुल नईम अपने निजी खर्च पर करीब 20 लाख रुपये लगाकर एक छोटा स्कूल बना रहे थे। गांव की आबादी लगभग दो हजार है, जिसमें सिर्फ तीन मुस्लिम परिवार रहते हैं। नईम का कहना है कि वह नर्सरी से कक्षा 8 तक का स्कूल खोलना चाहते थे, न कि कोई मदरसा। बताया गया कि तीन दिन पहले गांव में अफवाह फैली कि यहां 'अवैध मदरसा' चलाया जा रहा है। जबकि इमारत का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ था और किसी तरह की ...