MP में खौफनाक: ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई; 4 झुलसे
मऊगंज, अगस्त 25 -- ईद-ए-मिलाद की तैयारियों के बीच मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां के लौर थाना क्षेत्र के अलहौवा गांव में एक सनकी व्यक्ति ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, इस घटना में चार लोग झुलस गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को होने वाले ईद मिलादुन्नबी पर्व की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे गांव का ही निवासी राम रईस जायसवाल पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंचा, और वहां मौजूद लोगों पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.