MP में किसानों शुरू कर दिया पैदल मार्च, मुख्यमंत्री आवास घेरने की है तैयारी; क्या हैं मांगें
भोपाल, जुलाई 28 -- जंतर-मंतर पर से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च का सिलसिला अब देश में कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के किसानों ने अब भोपाल तक पैदल मार्च शुरू कर दिया है। किसानों की मांग है कि उनसे न्यूननत मसर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी फसल खरीदी जाए। अपनी मांग को लेकर किसानों ने पैदल मार्च शुरू कर दिया है और भोपाल की तरफ बढ़ रहे हैं। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है, तो कहीं-कहीं बवाल भी सामने आ रहा है। बता दें कि हजारों की संख्या में किसान होशंगाबाद रोड पर जमा हुए और मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच कर दिए। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लगी हुई बैरिकेडिंग के पास पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान लगातार आगे बढ़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.