MP में काले कुत्ते का कहर: 35 से ज्यादा लोगों को काटा, घायलों से भर गया अस्पताल
शिवपुरी, सितम्बर 27 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक काले कुत्ते ने कई इलाकों में दहशत फैला दी। मनियर, गुरुद्वारा चौराहा, लुहारपुरा और पुरानी शिवपुरी के राधा रमण मंदिर क्षेत्र में कुत्ते ने 35 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में बच्चे समेत कई लोग शामिल हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में भी उपचार कराया। बताया जा रहा है कि आक्रमक कुत्ते ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू किया। मनियर क्षेत्र में करीब पांच लोगों के कुत्ते के काटने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों में गुना निवासी राजू, शांति नगर निवासी प्रमोद कुशवाह और मनियर निवासी हृदेश उपाध्याय भी शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.