सागर, मार्च 21 -- मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा रोड पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में कार में सवार एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसका डॉक्टर पति समय रहते कार से बाहर निकलकर सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जिसके चलते पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतका की पहचान सीमा कुर्मी पटेल (34) के रूप में हुई है, वहीं उनके डॉक्टर पति नीलेश इस हादसे में बच गए। यह हादसा सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत चनाटौरिया टोल प्लाजा के नजदीक हुआ। इस बारे में जानकारी देते हुए सानौधा थाना प्रभारी ने बताया कि गढाकोटा निवासी डॉक्टर नीलेश कुर्मी पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.