MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- ग्वालियर में हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला किए जाने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। किला गेट थाना क्षेत्र के घासमंडी इलाके में टकराने की मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के 8 से 10 युवकों ने कांवड़ियों पर लाठी-डंडे, सरिए और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात ग्वालियर से 4-5 युवक बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। घासमंडी इलाके में उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार में अरशद खान, गोलू और अकील खान समेत अन्य युवक सवार बताए जा रहे हैं। वाहन टकराने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद के दौरान 24 साल विवेक यादव के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद मामला और बढ़ गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.