शिवपुरी, जुलाई 5 -- अब शिवपुरी सिर्फ पर्यटन और टाइगर रिजर्व के लिए नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी जाना जाएगा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अदाणी समूह की 2500 करोड़ रुपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास हो गया है। इस फैक्ट्री में बनने वाले हथियार और गोला-बारूद सीधे भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएंगे। मध्य प्रदेश का शिवपुरी अब देश के बड़े रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल होने जा रहा है। पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे अदाणी समूह की करीब 2500 करोड़ रुपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया। इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, अत्याधुनिक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस इक्विपमेंट का निर्माण होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 211 करोड़ रुपये से अधिक लागत के अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।सीएम की मौजूदगी ...