भोपाल, जनवरी 22 -- मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव से तत्काल इस्तीफा लेने की मांग की है। इसके साथ ही एमपी प्रशासन के अंदर भ्रष्टाचार मौजूद होने का आरोप लगाया है। एमपी के मुख्य सचिव का हवाला देते हुए लिखा- कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं। जानिए चिट्ठी में और क्या लिखा है?कलेक्टर पैसे लेकर काम कर रहे जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि एमपी के प्रशासनिक ढांचे में भ्रष्टाचार पांव पसारे है, जो कि लेन-देन आधारित शासन का संकेत है। आरोप लगाया है कि शिकायतों की सुनवाई रिश्वत के आधार पर हो रही हैं। राज्य की जिला प्रशासन में निर्णय पैसे के आधार पर हो रहे हैं। सवाल पूछा गया है कि अगर कलेक्टर पैसे लेकर काम कर रहे हैं, तो यह पैसा कहां तक जा रहा है? और यदि राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.