सागर, अगस्त 18 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले में ऑटोवाले की अलमारी में नोटों का ढेर मिला है। सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। हालांकि, रविवार को हुई पुलिस जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई।पिस्तौल बरामद करने पहुंची थी पुलिस पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सोमवार को बताया कि सौरभ अहिरवार और उसके भाई ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम पिस्तौल बरामद करने के लिए अहिरवार के घर पहुंची तो उन्होंने एक बंद अलमारी देखी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस टीम ने उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उ...