ग्वालियर, मई 12 -- मध्य प्रदेश में ग्वालियर की विशेष सत्र अदालत के कहने पर दो साल पुराने के मामले को लेकर एक IPS अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, लूट और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मियों में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, तत्कालीन थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय सिंह और हवलदार संतोष वर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने इन चारों आरोपियों को 22 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन भी जारी किया है। यह मामला साल 2024 का है, जब अनूप राणा नाम के शख्स ने कोर्ट में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार से करीब 30 लाख रुपए की अवैध वसूली की है। जिसके बाद पिछले दो साल से कोर्ट में इस केस की सुनवाई चल रही थी, जिस पर सोमवार को आदेश सुनाया गया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.