MP में उफनते नाले में बह जाने से सहायक सचिव की मौत, 2 दिन बाद चंबल नदी से मिला शव
उज्जैन, जुलाई 4 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम गावड़ी लोधा में उफनते नाले में बह गए सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह (35) का शव आज दो दिन के बाद आखिरकार बरामद कर लिया गया है। होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद चंबल नदी से उनका शव रिकवर किया गया। शव मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी समाप्त कर दिया गया।गांव लौटते वक्त बाइक समेत बह गए थे सूर्य प्रताप जानकारी के अनुसार, उज्जैन जिले में पिछले 2 दिनों से रात के समय लगातार हो रही तेज बारिश का असर जिले के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। गुरुवार शाम तेज बारिश के दौरान सूर्य प्रताप सिंह अपने गांव लौटने के लिए उफनती पुलिया पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में मोटरसाइकिल फिसलने से वह मोटरसाइकिल सहित नाले में बह गए थे। घटना के बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.