भोपाल, मई 19 -- मध्य प्रदेश में गर्मी का मौसम अपने शबाब पर है, और तापमान में अत्यधिक तेजी ने प्रदेश के लोगों को बुरी तरह परेशान कर दिया है। भीषण गर्मी की वजह से दोपहर के वक्त प्रदेश में सड़कें सूनी हो रही हैं और रात को भी टंकियों से गर्म पानी आ रहा है। खास बात यह है कि अगले कुछ दिन लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है, क्योंकि मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते प्रदेश में इसी तरह आसमान से आग बरसने का अनुमान लगाया है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, इस दौरान वहां 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए वहां तीव्र ऊष्ण लहर (सीवियर हीट वेव) चलने का अनुमान लगाया है। जबकि 30 जिलों के लि...