इंदौर, मई 2 -- इंदौर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले एक सनसनीखेज मामले में अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने चरित्र पर शक के चलते बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को घर में रखे ड्रम में बंद कर दिया। यह खौफनाक वारदात 27 नवंबर 2018 को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के फिरोज गांधी नगर की है। शिकायतकर्ता सुदामा बाई ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति बबलेश, बेटी रानी और बेटे अंकुश के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना की रात जब वह घर लौटी तो आरोपी पति ने बेटी के बारे में गुमराह करने वाली बात कही और फिर अचानक पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद शुरू कर दिया। उसने यहां तक आरोप लगाया कि बेटी भी इस कथित मामले में उसका साथ देती है।पत्नी पर भी हमले की कोश...