MP बनने निकले पवन सिंह को धैर्य का इनाम, BJP के टिकट पर सुपरस्टार का MLC बनना तय
पटना, जून 5 -- Pawan Singh BJP MLC: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार के नाम से मशहूर गायक व अभिनेता पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एमएलसी बनाने का फैसला किया है। बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए जारी भाजपा के 4 कैंडिडेट की लिस्ट में पहले नंबर पर पवन सिंह का नाम है। बीजेपी की लिस्ट में पवन सिंह के साथ संजय मयूख, अनिल ठाकुर और शीला प्रजापति का नाम है। संजय मयूख पहले से एमएलसी हैं, जिनको रिपीट किया गया है। अनिल ठाकुर संजय सरावगी की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, जबकि शीला प्रजापति सम्राट चौधरी की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। बिहार विधान परिषद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों में बीजेपी 4 सीटों पर कैंडिडेट उतार रही है। द्विवार्षिक चुनाव वाली 9 सीटों में पूर्व मुख्यमंत्री नीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.