बैतूल, फरवरी 1 -- मध्यप्रदेश के बैतूल में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां सरकार द्वारा आवंटित एक ई-साइकिल की बैटरी फट जाने से 30 वर्षीय एक दिव्यांग टीचर की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर शाम जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सरनी कस्बे में जय स्तंभ चौक के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार लोखंडे उर्फ गुड्डू दिव्यांग था और ट्यूशन कक्षाएं देकर अपना गुजारा करता था।सरनी पुलिस थाने के प्रभारी ए के परतेती ने बताया कि सुनील की तिपहिया ई-साइकिल की बैटरी फट गई, जिससे आग लग गई और उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दुकानदार ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और सुनील को बचाया नहीं जा सका। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.