भोपाल, जनवरी 28 -- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ऐसा कुछ हुआ जिसे जानकर हर कोई शर्मसार हो रहा है। दरअसल यहां हुए कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने कुछ ऐसे विवादित गाने गए, जिनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में काफी अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बच्चों ने पांच गानों के बोल बदलकर गाए, जिनमें से कोई भी गाना गणतंत्र दिवस की भावना को नहीं दिखाता था। इस परफॉर्मेंस का वीडियो जैसे ही सामने आया, वह वायरल हो गया और उसे देखते ही लोगों में गुस्सा भी फैल गया। अब इस मामले में प्रशासन भी एक्टिव हो गया है और उसने जांच के लिए एक टीम भी बना दी है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के समय वहां पर मौजूद सरकारी कर्मचारियों पर ऐक्शन लेने की बात कही जा रही है। एनडीटीवी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.