शाजापुर, सितम्बर 6 -- ​मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे-52 पर रविवार सुबह टूकराना जोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार 29 यात्री घायल हो गए। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भी यह बस सारंगपुर की तरफ से आ रही थी और इंदौर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस शाजापुर के टूकराना जोड़ के पास पहुंची, वह हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- MP : कृष्ण जन्मोत्सव देख लौट रही 3 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, गांव में पसरा मातम​प्रशासनिक मदद और अस्पताल में भर्ती घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 और 108 की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया...