MP के मुरैना में पति ने की पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या, फिर खुद भी ट्रेन से कटकर दी जान
मुरैना, जून 27 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के माताबसैया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय बलराम ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी रविता, 10 वर्षीय बेटे आरव और 7 वर्षीय बेटे अतुल की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- शर्मनाक! पति ने मारपीट के बाद पत्नी को पिलाया तेजाब? इलाज के दौरान तड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.