मऊगंज, सितम्बर 23 -- मध्य प्रदेश के मऊगंज में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले में नल-जल योजना में हुए भ्रष्टाचार के मामले में, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। नल-जल योजना के काम में अनियमितता और गुणवत्ताविहीन निर्माण के आरोप में, तत्कालीन अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि काम पूरा किए बिना ही, ठेकेदार को करीब 3 करोड़ 85 लाख रुपये का पूरा भुगतान कर दिया गया। नईगढ़ी तहसील के खटखरी गांव में नई बनी पानी की टंकी, पहली बार पानी भरने के दौरान ही ढह गई। ईओडब्ल्यू की जांच में टंकी के निर्माण से जुड़े काम की गुणवत्ता पर भी सवाल सामने आए। पूरा मामला मऊगंज जिले का है, जहां के नईगढ़ी विकासखंड में वर्ष 2021 में, जल जीवन मिशन योजना के तहत कराए गए नल-जल योजना के कार्यों से जुड़ा है। योजना के तहत व...