मुरैना, मई 7 -- मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ जहां स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावे कर रही है, वहीं पोरसा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 स्थित पंडित दीनदयाल स्कूल वाली गली में हालात बद से बदतर बने हुए हैं। यहां पिछले दो वर्षों से गंदे नाले-नालियों का पानी सड़क पर भरा हुआ है और मासूम बच्चे उसी गंदगी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को होटल रूम में ले गए थे डॉक्टर साहब, पीछे से आ गई पत्नी; फिर हुआ ऐसा स्थिति इतनी भयावह है कि रोजाना छोटे-छोटे बच्चे, छात्राएं और बुजुर्ग बदबूदार पानी में गिरते-पड़ते निकलते दिखाई देते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग पर दो दर्जन से अधिक स्कूल और कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां हर दिन सैकड़ों छात्र पढ़ने पहुंचते हैं। शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.