MP के धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर में 10 लोगों की मौत; CM ने की आर्थिक मदद की घोषणा
धार, अप्रैल 29 -- इंदौर के करीब धार जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में फिलहाल 10 मजदूरों की मौत की सूचना है, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी और धार CMHO अस्पताल में मरीजों से मिलने पहुंचे। यहां कलेक्टर ने सभी के बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए है। यह भयानक एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल पंचवटी के आगे चिकलिया पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 35 मजदूर सवार थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और हादसे में प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.