धार, फरवरी 19 -- मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हो गया। यहां चूना पत्थर खदान में सर्वे के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। खनन के विरोध में जुटे ग्रामीणों ने कंपनी के वाहनों में तोड़फोड़ की और मौके पर थानों की पुलिस व अफसरों पर पथराव कर दिया ओर इस दौरान तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश की, पत्थरबाजी में पुलिस और प्रशासन के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चूना खदान और सीमेंट फैक्ट्री खुलने से उनकी जमीन बंजर हो जाएगी, विस्थापन का खतरा बढ़ जाएगा। घटना के बाद जयस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविराज भी मौके पर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.