MP के दो शहरों से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन; तीन राज्यों से गुजरेगी, इन स्टेशनों पर रुकेगी
भोपाल, सितम्बर 8 -- पितृपक्ष के अवसर पर बिहार के गया शहर में हर साल एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हीं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश के दो शहरों से बिहार के गया तक दो पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला किया है। यह दोनों ट्रेनें दोनों दिशाओं में कुल तीन-तीन फेरे लगाएंगीं। इनमें से एक ट्रेन गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन भोपाल से गया के बीच और दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर-गया-जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल रानी कमलापति से 27 सितंबर (रविवार), 2 अक्तूबर (शुक्रवार) एवं 7 अक्तूबर (बुधुवार) को दोपहर 15.20 बजे प्रस्थान कर अगले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.