MP के देवास में धमाका, 3 की मौत और कई झुलसे; बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
देवास, मई 14 -- देवास के समीप टोंककला के समीप एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। फैक्ट्री में अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होते रहे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अब तक तीन श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 23 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके इतने शक्तिशाली थे कि फैक्ट्री के टीन शेड हवा में उड़कर एबी रोड तक जा पहुंचे। विस्फोट का मंजर इतना भयावह था कि सड़क पर दूर-दूर तक मलबा फैल गया। कुछ शव और मांस के लोथड़े तक सड़क तक आ गिरे, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- एमप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.