दमोह, नवम्बर 9 -- मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में कम से कम 40 लोगों को कुत्तों ने काटा, जिनमें से 35 लोगों पर दो ही कुत्तों ने हमला किया है। प्रशासन अब सक्रिय हो गया है और आवारा कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। दमोह के पतेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. अशोक बडोनिया ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को कुल 25 मरीज डॉग बाइट के इलाज के लिए पहुंचे। सभी को संभावित रूप से एक ही कुत्ते ने काटा था। वहीं बटियागढ़ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. बी.एम. पंत ने बताया कि एक अन्य कुत्ते ने 10 लोगों को काटा। इसके अलावा, दमोह जिला अस्पताल में भी शहर में कुत्तों के हमले के बाद 5 लोगों का इलाज किया गया है। दमोह के कलेक्टर सुदीर कुमार कोचर ने बताया कि उन्होंने जिले के अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.