MP के थाने में पुलिसवालों के बीच 'दे दना दन'; सिपाही ने हवलदार को पीटा, सामने आई यह वजह
ग्वालियर, जून 2 -- मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के इंदरगंज थाने से एक बेहद चौंकाने वाला और पुलिस विभाग के अनुशासन को तार-तार करके रख देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ हवलदार के साथ थाने के अंदर मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदरगंज थाने में पदस्थ हवलदार अंजनी सिंह ने ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने और निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन नहीं करने पर सिपाही महेंद्र सिंह चंदेल को फटकार लगाई थी। बताया जा रहा है कि हवलदार से मिली डांट के बाद सिपाही महेंद्र सिंह चंदेल नाराज हो गया और आरोप है कि इसी नाराजगी की वजह से सिपाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.