MP के जबलपुर में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में डूबा; राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
जबलपुर, अप्रैल 30 -- मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज यहां डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से 15 लोग तैरकर बाहर आ गए, जबकि अब तक 6 शव मिलने की पुष्टि हुई है, वहीं 15 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार खमरिया टापू के पास अचानक से आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। हुआ है, घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लापता लोगों की तलाश जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि हादसे के समय हवा की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.