ग्वालियर, जनवरी 23 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र के नयागांव में एक महिला ने कथित तौर पर प्रेमी के जरिये अपने पति की हत्या करवा दी। पति उन दोनों के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था। इसके चलते पत्नी ने यह साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी फरार है। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे नयागांव रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। मृतक के सिर में गोली लगने के दो घाव थे। एक गोली सिर के आर-पार हो गई थी, जबकि दूसरी गोली सिर में फंसी हुई थी। यह भी पढ़ें- MP के तराना में VHP प्रचारकों से मारपीट, फैला तनाव; लोगों ने शहर में की तोड़फोड़बाइक के नंबर से हुई मृतक की पहचान पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें, डिस्पोजेबल गिलास और नमकीन भी मिली है, जिससे ...