ग्वालियर, अप्रैल 13 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पुलिस इंस्पेक्टर के द्वारा महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तिघरा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में तैनात इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा पर झांसी रोड थाना पुलिस ने रविवार देर रात दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है।आरोपी इंस्पेक्टर शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, जबकि पीड़ित महिला विधवा है और 9 महीने की गर्भवती है। महिला ने रात में थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसके पति की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका एक बच्चा भी है।इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इंस्पेक्टर ने शादी का वादा कर मेरे साथ संबंध बनाए। उसके बाद कई बार संबंध बनाए। जब महिला गर्भवती हो गई, तब उसने इंस्पेक्टर रूपेश पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर वह टालने लगा।महिला ने र...