कटनी, सितम्बर 21 -- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी देकर 10 लड़कियों और 6 लड़कों को पकड़ा है। पकड़ी गई लड़कियां अलग-अलग राज्यों से बताई जा रही हैं। इस कार्रवाई के दौरान सेंटरों से कई दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री और शराब की बोतलें मिलने की बात सामने आई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटरों में काम करने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश के अलावा असम, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी बुलाई गई थीं। पुलिस अब उनके पहचान पत्र, रहने के पते और कांट्रैक्ट से जुड़े कागजातों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही इस बात की भी गहराई से जांच की जा रही है कि कहीं यह मानव तस्करी या जबरन देह व्यापार से जुड़ा मामला तो नहीं है। दोनों स्पा सेंटर में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की लड़कियां भी काम करती थी...