उज्जैन, नवम्बर 21 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार अल सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर एक दर्जन से ज्यादा मजारों पर रेलवे प्रसासन ओर पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। यंहा आधा दर्जन से अधिक जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुची रेलवे के प्रसासनिक अधिकारी आरपीएफ ओर जीआरपी ओर सिटी पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। हालांकि किसी प्रकार का कोई विरोध सामने नही आया है। यह कार्यवाही सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने के लिए की गई है। हालांकि कार्यवाही शुरू होने के पहले असपास के अतिक्रमण से सामान हटवा लिया गया था जिससे किसी प्रकार की हानि नही हुई है। उज्जैन के माधव नगर रेलवे स्टेसन पर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर शनिवार सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की अपनी जमीन पर 15 हजार वर्...