MP के अधिकांश हिस्सों में प्री-मॉनसून एक्टिविटी तेज; सीहोर सहित 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 45 जिलों के लिए येलो चेतावनी
भोपाल, जून 20 -- MP Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में अगले कई दिन जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मॉनसूनी गतिविधियां ने जोर पकड़ लिया है और इसी वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 24 जून तक बरसात होने की व्यापक संभावनाएं बनी हुई हैं। शनिवार को विभाग ने प्रदेश के चार जिलों सीहोर, शहडोल, डिंडोरी और अनुपपुर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इस दौरान यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा विभाग ने प्रदेश के 45 अन्य जिलों भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम्, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.