इंदौर, मई 26 -- मध्यप्रदेश की दो-ध्रुवीय राजनीति में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राज्य में 2028 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव खुद के दम पर लड़ेगी और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। 'आप' के मध्यप्रदेश सह-प्रभारी जय भगवान उपकार ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि उनका दल विधानसभा की सभी 230 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। ये ऐलान उस वक्त आया है, जब दिल्ली के सबसे मजबूत गढ़ को आम आदमी पार्टी ने खो दिया है। उन्होंने कहा, ''राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। हम किसी भी दल से चुनावी गठबंधन नहीं करेंगे।'' उपकार ने कहा कि वर्ष 2023 के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 'आप' के शीर्ष नेताओं के 'झूठे मामलों' में जेल जाने के कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभ...