MP का मौसम कर रहा कन्फ्यूज, एक तरफ लू का रेड अलर्ट, तो दूसरी तरफ कई जिलों में होगी बारिश
भोपाल, मई 28 -- मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच इन दिनों मौसम की आंखमिचौली चल रही है। एक तरफ प्रदेश के लोग तापमान के 45 डिग्री के आसपास रहने से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम में अचानक आए बदलाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है और वातावरण में ठंडक घुल गई है। गुरुवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा शुक्रवार (29 मई) को विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में बारिश व करीब 35 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।गुरुवार को इन जिलों के लिए रेड अलर्ट गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में अत्यधिक हीट वेव, आंधी-तूफान और झोंकेदार हवाएं चलने का रेड अलर्ट जारी किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.