ग्वालियर, जून 1 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक परिवार में बच्चे के जन्म के बाद शुरू हुआ खुशी का माहौल उस वक्त अचानक मातम में बदल गया जब हर्ष फायरिंग के बीच गोली लगने से नवजात बच्चे की मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने मामले को दबाने के लिए महिला के शव को डीप फ्रीजर में छिपाकर रात में ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी, लेकिन इससे पहले ही खबर पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाटीपुर के नदीपार टाल स्थित तृप्ति नगर निवासी मनोज कुशवाह के बेटे का छठी कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे। मनोज का छोटा भाई योगेश भतीजे के जन्म की खुशी में अवैध कट्टे से हर्ष फायरिंग की तैयारी कर रहा था। यह भी पढ़ें- 'वो मेरा सुख-दुख का साथी.मैं सौभाग्यशाली'; BJP विधायक ने किया डकैत का गुणगानमह...