बुरहानपुर, मई 5 -- मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिले में महत्वाकांक्षी 'क्षीर धारा ग्राम योजना' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जिले को बुरहानपुर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है, जहां पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षीर धारा योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों से सीधे संपर्क कर रही हैं। पशुओं में बांझपन की समस्या के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, वहीं संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कृत्रिम गर्भाधान के जरिये उन्नत नस्ल के पशु तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो सके। पशुपालकों को संतुलित आहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.