नई दिल्ली, मई 25 -- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की नेपानगर नगरपालिका में कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस की पांच पार्षदों ने अपनी ही नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। नाराज पार्षदों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर नपाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। समर्थन वापस लेने वाले पार्षदों का आरोप है कि नेपानगर नगरपालिका कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के विपरीत भाजपा समर्थित पार्षदों के सहयोग से काम कर रही हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। पत्र वायरल होते ही नेपानगर की राजनीति गरमा गई है। यह भी पढ़ें- पत्नी के संबंध बनाने से इनकार पर भड़का पति, कर दी ऐसी हैवानियत; थाने पहुंचा केसइन पार्षदों न...