ग्वालियर, फरवरी 9 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक नशेड़ी पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर अपनी बीमार पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। सिटी पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अतुल सोनी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान रुचि (35) के रूप में हुई है और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जब आरोपी सोनू तोमर शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी रुचि से खाना बनाने के लिए कहा। लेकिन बीमारी के चलते रुचि द्वारा खाना बनाने से इनकार किए जाने पर उसने गुस्से में आकर रुचि पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- MP में दूल्हे के पिता ने लौटाए 51 लाख, सिर्फ 1 रुपया और नारियल लिया; क्या वजहआरोपी के पिता ने पुलिस को दी सूचना सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.