इंदौर, मार्च 29 -- हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर रविवार से लागू हुए समर शेड्यूल के साथ ही शहर की हवाई कनेक्टिविटी पर असर देखने को मिल रहा है। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से नासिक, उदयपुर, जम्मू और भुवनेश्वर के लिए संचालित चार सीधी उड़ानें बंद कर दी गई हैं। इन सेवाओं के बंद होने से यात्रियों को अब इन शहरों तक पहुंचने के लिए अन्य शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- हर 2 मिनट में फ्लाइट; बहुत 'धुरंधर' है जेवर का नोएडा एयरपोर्ट गर्मी के सीजन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। खासकर जम्मू की उड़ान बंद होने से माता वैष्णों देवी और कश्मीर जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त समय और खर्च का सामना करना पड़ेगा। वहीं न...