MP: 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें वेदर अपडेट
पीटीआई, मई 31 -- देश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया और लगातार गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के वजह से मध्य प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में भी भीषण गर्मी राहत है। खास बात ये है कि गर्मी से राहत 'नौतपा' के बीच मिली है। नौतपा नौ दिनों (इस साल 25 मई से 2 जून तक) का एक ऐसा समय है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह भारत में गर्मी के सबसे गर्म दिन लेकर आता है। कुछ दिन पहले तक पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा के दौरान मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के चलते हुआ है। यह भी पढ़ें- भोपाल में IPS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटकी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.