ग्वालियर, अप्रैल 19 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा में विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार गाड़ी के साथ एक सड़क हादसा हो गया जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दिनेश लोधी को थाने बुलाकर पूछताछ की जहां उन्होंने बताया कि बार-बार हॉर्न और सायरन बजाने के बाद भी बाइक सवार रास्ता नहीं दे रहे थे जिससे आगे निकलने की कोशिश में टक्कर हो गई। पुलिस ने थार को जब्त कर उसमें लगे अवैध हूटर और काली फिल्म के लिए चालान काटा। हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश पर गाड़ी वापस कर दी गई।FIR दर्ज कर थार गाड़ी जब्त अधिकारियों ने बताया कि करैरा में हुए सड़क हादसे के मामले में विधायक पुत्र दिनेश लोधी को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कई बार हॉर्न बजाने के बाद भी सामने चल रहे लोग नहीं हटे, जिससे आगे निकलने की कोशिश में बाइक टकरा गई।...