ग्वालियर, अप्रैल 28 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में तैनात स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के एक कॉन्स्टेबल द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सेकेंड बटालियन के गेट पर ड्यूटी करने के दौरान कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी (उम्र- 40 साल) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया और साथी जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। जवान ने इस घटना से ठीक पहले अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी और थोड़ी देर बाद घर आने को कहा था। हालांकि फोन काटने के कुछ ही देर बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है, और पत्नी ने भी किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप अनुरागी की ड्यूटी क्वार्टर गार्ड पर संतरी के रूप में लगी थी और वह रात 2 बजे से सुबह 6 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.