सिंगरौली, अप्रैल 19 -- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक सरकारी बैंक में हुई 15 करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी संदिग्धों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सिंगरौली जिले के बैढ़न इलाके में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक ब्रांच से पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाश 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना और कैश लूटकर फरार हो गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, बदमाश करीब 10 किलोग्राम सोना और लगभग 35 लाख रुपये कैश लूटकर ले गए थे। लूटे के गए माल की कुल कीमत लगभग 15.35 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस घटना से सिंगरौली में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- MP के बैंक में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरारकई राज्यों में भेजी गईं पुलिस टीमें सिंगरौली के एसप...