MP: भिंड में बेकाबू बस ने बाइक सवारों को रौंदा; 3 की मौत, बाइक को 5 KM तक घसीटा
भिंड, अप्रैल 25 -- मध्य प्रदेश के भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर के वक्त एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 4 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 3 युवकों की जान चली गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर के बाद चालक बाइक को करीब 5 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया और बाद में बस छोड़कर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां सुविधाओं की कमी के चलते चौथे युवक को ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस मृतकों की पहचान करने और फरार चालक की तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 4 युवकों को सामने से टक्कर मार दी। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद बस चालक बाइक को अपने वाहन के नीचे फंसाए हुए कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.