मुरैना, मार्च 15 -- मध्य प्रदेश के मुरैना के एक गांव में वन विभाग ने हिंदू संगठनों की सूचना पर एक घर छापा मारकर फ्रिज से 2 क्विंटल नीलगाय का मांस बरामद किया है। इस मामले में तीन को आरोपी बनाया गया है। आरोपी चंबल के बीहड़ में नीलगाय का शिकार करते थे और उसका मांस हाईवे किनारे स्थित ढाबों और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। मौके से नीलगाय का सिर और खाल भी बरामद की गई हैं। वन विभाग आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रहा है ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।रिंकू खान गिरफ्तार आरोपी चंबल के बीहड़ों में नीलगाय का शिकार करते थे और वन विभाग उनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगा रहा है। हिंदू संगठनों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्राम जातवर में सोनू नागर के घर छापा मारा जहां रिंकू खान मिला। घर के फ्रिज से करीब दो क्विंटल नीलगाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.