नई दिल्ली, फरवरी 13 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में सरेराह वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवक एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और चप्पल से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के दौरान सड़क पर चलते राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया। हालांकि विवाद की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बताया जा रहा जिस वर्दीधारी पुलिसकर्मी से मारपीट की गई वह कोर्ट में तैनात है। वहीं पिटाई करने वाले दोनों युवक कोर्ट में ही काम करने वाली एक महिला के परिजन बताए जा रहे है। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। यह भी पढ़ें- प...