MP: कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया; बवाल बढ़ा तो मांगी माफी, FIR की मांग
ग्वालियर, सितम्बर 5 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से मध्य प्रदेश के डबरा में विवाद खड़ा हो गया है। बसपा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाशी परसेडिया की सोशल मीडिया आईडी से एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की गई, जिसे लेकर हिंदू संगठनों, सवर्ण समाज और यादव समाज के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मामला बढ़ने के बाद पूर्व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाशी परसेडिया को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है और विवादित पोस्ट हटाना पड़ा है।पोस्ट की थी कुत्ते के सिर पर मुकुट-मोर पंख वाली तस्वीर दरअसल, जन्माष्टमी के मौके पर सत्यप्रकाशी परसेडिया की सोशल मीडिया आईडी से एक कुत्ते की तस्वीर पोस्ट की गई थी। तस्वीर में कुत्ते के सिर पर मुकुट और मोर पंख लगाया गया था, जबकि गले में माला दिखाई दे रही थी। इतना ही नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.