गुना, अगस्त 1 -- मध्य प्रदेश के गुना जिले में लड़का-लड़की के साथ लूट और लड़की से गैंगरेप की कोशिश की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने शनिवार को प्रेबताया कि 31 जुलाई की रात झारखंड निवासी युवक और युवती हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन कर एनएफएल विजयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान धरनावदा थाना क्षेत्र के गंदेर गांव के पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कुछ बदमाशों ने उनकी बाइक का पहिया पंक्चर होने का झांसा देकर उन्हें रोक लिया।जंगल ले जाकर मारपीट और लू...